बालोतरा में बूट हाउस और चाय की दुकान में आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने मालिक को सूचना दी। आसपास के लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आरजीटी और बाड़मेर से फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। तब तक दोनों दुकानें जलकर राख हो गई। जानकारी मिलने पर प्रशासन व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। घटना बालोतरा जिले के धोरीमन्ना कस्बे की सुबह करीब 7 बजे की है। प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगना सामने आया है। लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। दो दुकानें जलकर राख स्थानीय लोगों ने बताया- धोरीमन्ना से गुड़ामालानी जाने वाली रोड पर स्थित चंदन बूट हाउस में सुबह करीब 7 बजे आग की लपटें निकलती नजर आई। इस पर लोगों ने मालिक को सूचना दी। आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। तब पास चाय की दुकान में आग लग गई। फायर बिग्रेड को सूचना दी। जब तक फायर बिग्रेड आती है तब तक दोनों दुकानें आग फैल गई। बाड़मेर सिविल डिफेंस की फायर बिग्रेड और गुड़ामालानी आरजीटी से फायर बिग्रेड पहुंची। तब तक दोनों दुकानें जलकर राख हो गई। तहसीलदार चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया- आग को काबू पा लिया है। फिलहाल आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होना सामने आया है। फिर भी जांच करवा रहे है।