डीडवाना-कुचामन जिले की चितावा थाना पुलिस ने महिला उत्पीड़न के एक मामले में कार्रवाई करते हुए 3 महीने से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पीड़िता को इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील संदेश, फोटो और वीडियो भेजकर परेशान करने, बदनाम करने की धमकी देने और उसके मंगेतर को भी आपत्तिजनक फोटो भेजने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। चितावा थानाधिकारी सिद्धार्थ प्रजापत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। या है।