डीडवाना में नगर परिषद चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। शहर के 40 वार्डों में कुल 44,273 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई नगर परिषद चुनेंगे। इसके लिए 44 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। डीडवाना नगर परिषद के 40 वार्डों में कुल 145 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें कांग्रेस के 37, भाजपा के 34, आरएलपी के 7, बसपा का 1 और 82 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों की बड़ी संख्या के कारण कई वार्डों में मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है।