चूरू में निकाय चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। शहर के 96 हजार 790 मतदाता अपनी शहर की सरकार चुनने के लिए दिनभर वोट डालेंगे। चूरू में 60 वार्डों के लिए कुल 106 बूथ बनाए गए हैं। इन वार्डों से 201 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनका भविष्य आज ईवीएम में कैद हो जाएगा। मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के बाद दिन चढ़ने के साथ ही मतदाताओं की भीड़ बढ़ने लगी है। मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। चूरू नगर परिषद के आंकड़े: रतननगर नगर पालिका के आंकड़े: