ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन चोटिल हो गए। इसके बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने करीब एक घंटे तक टीम की कप्तानी संभाली। रविवार को किशन की दाहिनी कलाई पर विकेटकीपिंग के दौरान गेंद लगी थी। फिजियो ने जांच के बाद उन्हें मैदान से बाहर भेज दिया। उनकी गैरमौजूदगी में कुमार कुशाग्र ने विकेटकीपिंग की। बाद में किशन मैदान पर लौटे, लेकिन विकेटकीपिंग नहीं की। सूर्यवंशी ने पहली बार किसी सीनियर पुरुष टीम की कप्तानी की। उनका यह सिर्फ दूसरा दलीप ट्रॉफी मैच है। वे अब तक 9 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं। सेंट्रल जोन 266 पर ऑलआउट ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। सेंट्रल जोन की टीम पहली पारी में 266 रन पर ऑलआउट हो गई। रिंकू सिंह ने 60 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। रिंकू ने 71 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। उन्होंने हर्ष दुबे के साथ 55 रन की साझेदारी की।आखिरी विकेट के लिए यश ठाकुर और आर्यन पांडे ने 44 रन जोड़े। ईस्ट जोन के लिए मोहम्मद शमी ने 2 और मुकेश कुमार ने 3 विकेट लिए। अभिजीत सरकार ने भी 3 विकेट झटके। कप्तान रजत पाटीदार 12 रन बनाकर मुकेश की गेंद पर LBW हुए। शमी और पाटीदार के बीच दिखा मुकाबला शमी ने पाटीदार को लगातार परेशान किया। एक गेंद पर पाटीदार अंदरूनी किनारे से बोल्ड होने से बचे। इसके बाद उन्होंने कवर ड्राइव से चौका लगाया। अगले ओवर में शमी ने बाहर जाती गेंद से पाटीदार का किनारा लेने की कोशिश की। आखिरकार मुकेश ने उन्हें पुल शॉट के प्रयास में बोल्ड कर दिया। नॉर्थ जोन 195 पर सिमटा दूसरे सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन की टीम साउथ जोन के खिलाफ 195 रन पर ऑलआउट हो गई। जम्मू-कश्मीर के ओपनर कामरान इकबाल ने 76 रन बनाए। उनके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। साउथ जोन के विद्वथ कावेरप्पा ने 4 विकेट लिए। तनय त्यागराजन और एमडी निधीश ने 2-2 विकेट झटके। नॉर्थ ने आखिरी 5 विकेट सिर्फ 21 रन के अंदर गंवा दिए। जवाब में साउथ जोन ने दिन का खेल खत्म होने तक 40/2 रन बना लिए। टीम नॉर्थ जोन से 155 रन पीछे है। नटराजन जगदीशन 34 रन बनाकर नाबाद हैं। वैभव ने क्वार्टर फाइनल में 2 विकेट लिए थे वैभव सूर्यवंशी ने नॉर्थ-ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 3 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट लिए थे। हालांकि, बल्लेबाजी में वे पहली पारी में सिर्फ 8 रन बना सके। ईस्ट जोन ने यह मैच पारी और 210 रन से जीता था। सरांश जैन को भी मौका श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले सरांश जैन को सेंट्रल जोन की प्लेइंग-इलेवन में जगह मिली है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 58 ओवर गेंदबाजी की थी और 3 विकेट लिए थे। मोहम्मद शमी के 900 प्रोफेशनल विकेट पूरे मोहम्मद शमी ने 900 प्रोफेशनल विकेट पूरे कर लिए हैं। ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे शमी ने सेंट्रल जोन के खिलाफ पहली पारी में 2 विकेट लिए। उनके इन दो विकेट के साथ फर्स्ट क्लास, लिस्ट-A और टी-20 क्रिकेट में उनके कुल विकेटों की संख्या 900 हो गई। शमी यह उपलब्धि हासिल करने वाले छठे भारतीय गेंदबाज हैं। उनके फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 379, लिस्ट-A में 283 और टी-20 क्रिकेट में 280 विकेट हो गए हैं। ---------------------------------- वैभव सूर्यवंशी यह खबर भी पढ़ें… वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 टीम से बाहर:ऑस्ट्रेलिया सीरीज नहीं खेलेंगे, BCCI के वन-वर्ल्ड कप नियम का असर; 2026 वर्ल्डकप खेल चुके BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय अंडर-19 टीम घोषित की है। इसमें पूर्व भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को जगह मिली है। पूरी खबर पढ़ें…