डूंगरपुरी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर शुक्रवार देर रात तक लोगो में उत्साह देखने को मिला। आधी रात को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का समय होते ही धूम मच गई। हर कोई श्रीकृष्ण कन्हैयालाल के जयकारे लगाते हुए जमकर नाचे। श्रीनाथजी मंदिर में पूर्व राज परिवार ने पूजा अर्चना कर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। दर्जीवाड़ा में युवाओं की टोलियों ने पिरामिड बनाकर दही हांडी फोड़ी। शहर से लेकर गांवों तक रातभर कई आयोजनों की धूम रही। मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों का रहा दौर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों में सुबह से पूजा अर्चना ओर अनुष्ठानों का दौर चला। मंदिरों में आकर्षक झांकियां सजाई और भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक फूलों से सजावट की गई। रातभर दर्शनों ओर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की झलक पाने लोग उमड़े। शहर के श्रीनाथजी मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैंड की धुनें बजाई गईं। पूर्व राज परिवार के हर्षवर्धन सिंह ने पत्नी के साथ श्रीनाथजी की पूजा अर्चना की। मंदिर में भगवान के बाल रूप का पालना झुलाया। तो वही भक्त श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ नाचने गाने लगे। वही शहर के दर्जीवाड़ा में दहीहंडी फोड़ में लोग उमड़ पड़े। शाम ढलने के साथ लोग इकट्ठे होने लगे। डीजे की धुनों पर लोग नाचे। भक्तिमय गीतों ओर श्रीकृष्ण के जयकारों के बीच लोगों का उत्साह दिखा।