उदयपुर में पार्षद का चुनाव लड़ रहे BJP और कांग्रेस के करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या काफी ज्यादा है। दोनों दलों के कुल 38 प्रत्याशी करोड़पति हैं। इनमें सबसे ज्यादा अमीर भाजपा उम्मीदवार उदयपुर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष यशवंत आंचलिया हैं, जो वार्ड 53 से चुनाव लड़ रहे हैं। उदयपुर में नगर निगम चुनाव में दोनों पार्टियों के कुल 38 करोड़पति उम्मीदवारों में से भाजपा के 26 और कांग्रेस के 12 उम्मीदवार है। वहीं, वार्ड नंबर 66 से कांग्रेस प्रत्याशी सत्येंद्र चौधरी की घोषित संपत्ति दोनों दलों के करोड़पति उम्मीदवारों में सबसे कम है, उनके शपथ पत्र के अनुसार, 25 हजार रुपए ही कुल संपत्ति उनके नाम है। वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो 44 उम्मीदवार हायर एजुकेटेड हैं। इनमें पीएचडी धारी से लेकर सीए तक चुनावी मैदान में हैं। नगर निगम के 80 वार्डों के लिए नामांकन के दौरान उम्मीदवारों ने शपथ पत्र में अपनी संपत्ति और शैक्षणिक योग्यता की जानकारी दी है। इसी के आधार पर सामने आया है कि चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में करोड़पति से लेकर ऐसे उम्मीदवार भी हैं, जिनकी संपत्ति काफी कम है। इसके साथ ही 13 ऐसे उम्मीदवार है, जो सिर्फ हस्ताक्षर करना जानते हैं और उन्होंने शपथ पत्र में अपने आप को साक्षर बताया है। शहर के 80 वार्डों में यह 6 बड़े करोड़पति! वार्ड नंबर 5 के भाजपा उम्मीदवार आकाश वागरेचा ने शपथ पत्र में 31 करोड़ की कुल संपति बताई है। वागरेचा कटारिया के दामाद के भाई है। नगर निगम के वार्ड 53 के भाजपा प्रत्याशी यशवंत आंचलिया के नाम पर कुल संपत्ति करीब 15 करोड़ रुपए से ज्यादा है। आंचलिया उदयपुर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष लंबे समय से है और वे जैन समाज के सबसे बड़े संगठन जीतो के अध्यक्ष रह चुके हैं। आंचलिया फील्ड क्लब के सचिव भी रहे हैं। वहीं वार्ड 33 से भाजपा उम्मीदवार जतिन श्रीमाली के नाम 10.51 करोड़ रुपए की संपत्ति है। अजमेर की एमडीएस यूनिवर्सिटी के कुलपति रहे स्व. प्रो. विजय श्रीमाली के बेटे जतिन श्रीमाली उदयपुर में होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रहे और उदयपुर में डायनिंग हॉल का संचालन करते है। वार्ड नंबर 36 से भाजपा की उम्मीदवार डिम्पल कुंवर देवड़ा के नाम करीब 9.71 करोड़ रुपए की संपत्ति है। डिंपल पूर्व पार्षद भंवर सिंह देवड़ा की पत्नी है। वार्ड नंबर 75 से भाजपा उम्मीदवार महेंद्र सिंह शेखावत 7.89 करोड़ की संपत्ति है। शेखावत उदयपुर में नगर निगम में डिप्टी मेयर रह चुके है। पूर्व सीएम वंसुधरा राजे के करीबी रहने वाले शेखावत का हैंडीक्राफ्ट का व्यवसाय है। वार्ड नंबर 66 के भाजपा प्रत्याशी उमेश मनवानी के नाम कुल संपत्ति 6.5 करोड़ रुपए दर्ज है। उमेश में फील्ड क्लब के सचिव है और उदयपुर के बिजनेसमैन होने के साथ सिंधी समाज का बड़ा चेहरा है। वार्ड नंबर 27 कांग्रेस उम्मीदवार ऋतु मेहता के नाम पर 5.93 करोड़ की संपत्ति है। ये है कम संपत्ति वाले वार्ड नंबर 66 से कांग्रेस उम्मीदवार सत्येंद्र चौधरी के नाम 25 हजार रुपए की कुल संपत्ति है। सत्येंद्र की उम्र 35 साल है। वार्ड 60 से भाजपा उम्मीदवार सुषमा राणावत की संपत्ति 36 हजार रुपए है। 44 साल की सुषमा के पति बलवीर सिंह ग्रामीण विधायक फू​लसिंह मीणा के करीबी माने जाते।