निकाय चुनाव को लेकर नामांकन वापसी का समय पूरा हो गया है। डूंगरपुर नगर परिषद में 40 में से 2 वार्डों में भाजपा पार्षद निर्विरोध जीत गए हैं। अब 38 वार्डों के लिए 9 सितम्बर की मतदान होगा। 12 वार्डों में भाजपा, कांग्रेस ओर बीएपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा, जबकि 26 वार्डो में भाजपा ओर कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। हालांकि की 7 निर्दलीय ओर बागी उम्मीदवार भी भाजपा ओर कांग्रेस के समीकरण बिगाड़ेंगे। डूंगरपुर नगर परिषद के 40 में से अब 38 वार्डों में ही चुनाव होंगे। वार्ड 23 से कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज हो चुका है, जबकि वार्ड 28 में कांग्रेस प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। ऐसे में दोनों ही वार्डों में केवल भाजपा के प्रत्याशी ही मैदान में हैं। ऐसे में दोनों वार्डो में भाजपा के निर्विरोध जीत तय है। नगर परिषद के 38 में से 12 वार्डों भाजपा, कांग्रेस के साथ ही भारत आदिवासी पार्टी भी मैदान में है, जबकि 7 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार ताल ढोक रहे हैं। ऐसे में त्रिकोणीय मुकाबला भी देखने को मिलेगा। वहीं, 26 वार्ड में भाजपा ओर कांग्रेस आमने सामने हैं। कल होगा सिम्बल आवंटन नामांकन वापसी के बाद कल 4 सितंबर को सभी प्रत्याशियों को सिंबल आवंटन होगा। भाजपा, काग्रेस ओर बीएपी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को उनका पार्टी का सिंबल मिलेगा। वहीं, निर्दलीय कैंडिडेट को दूसरे सिम्बल मिलेंगे। सिंबल आवंटन के बाद चुनाव प्रसार तेजी पकड़ेगा। डूंगरपुर नगर परिषद में इनमें होगा मुकाबला