अजमेर में नगर निगम वार्ड पार्षद चुनाव में भाजपा-कांग्रेस 4 वार्ड में निर्दलीय का समर्थन कर रही है। इसका कारण 3 में कांग्रेस व 1 में भाजपा का कोई उम्मीदवार नहीं है। वहीं वार्ड-10 में भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकाबला है। चुनाव के बीच वार्ड 60 से कांग्रेस प्रत्याशी भावना चौहान के पति एवं कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। वहीं मामले में भूपेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि उनके ऊपर झूठे आरोप लगाए गए हैं। जिन्होंने आरोप लगाए वह दबाव में आकर लगाए हैं। करन टांक से समझौता हो चुका है। अजमेर जिले के लिए नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक को चुनाव सम्बंधी शिकायत एवं समन्वय के लिए सम्पर्क किया जा सकता है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया-आमजन शिकायत के लिए चुनाव पर्यवेक्षक महावीर प्रसाद मीणा आईएएस से दूरभाष नंबर 0145-2990041 पर अजमेर नगरीय निकाय क्षेत्र के लिए सम्पर्क कर सकते है। मीणा से सर्किट हाउस अजमेर के कमरा नंबर 6 में प्रातः 10 से 12 बजे तक मिला जा सकता है। अजमेर नगर निगम के पार्षद चुनाव में 80 सीटों पर 360 कैंडिडेट्स मैदान में है। इसमें भाजपा के 79 व कांग्रेस के 77 उम्मीदवार है। कुल 204 कैंडिडेट्स अन्य पार्टी से व निर्दलीय है। 10 वार्ड (वार्ड संख्या 12, 23, 29, 59, 60, 61, 65, 67, 69, 71) में सीधा मुकाबला है, वहीं 18 वार्ड में त्रिकोणिय मुकाबला है। कांग्रेस से 47 और भाजपा से 19 बागी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। वार्ड संख्या 3, 4 और 41 में कांग्रेस का उम्मीदवार नहीं है, वहीं वार्ड 24 में भाजपा का उम्मीदवार नहीं है। सबसे ज्यादा 52 कैंडिडेट्स वार्ड संख्या 12 में हैं। जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है अब पल-पल की अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजरे...