डूंगरपुर नगर परिषद के 40 में से 38 वार्डो के लिए बुधवार 9 सितम्बर को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। इसमें 95 उम्मीदवार मैदान के बीच कड़ी टक्कर रहेगी। वार्ड 23 और वार्ड 28 में भाजपा के कैंडिडेट निर्विरोध घोषित हो चुके है। 38 वार्डों में भाजपा कांग्रेस के बीच टक्कर रहेगी। इसमें से 12 वार्डों में बीएपी के साथ त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। जबकि 7 वार्डों में निर्दलीय कैंडिडेट से मुकाबला देखने को मिलेगा। 2 वार्डों में भाजपा निर्विरोध नगर परिषद के वार्ड 23 से भाजपा प्रत्याशी मनन कलासुआ और वार्ड 28 से चेतन खराड़ी निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। वार्ड 23 में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज हो गया था। जबकि वार्ड 28 में कांग्रेस प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। कुल मतदाता : 35 हजार 848 (निर्विरोध घोषित वार्ड 23 और 28 को घटाकर) पुरुष मतदाता: 18 हजार 121 महिला मतदाता: 17 हजार 727 मतदान केंद्र : 38 ये 10 वार्ड जिनमें पुरुष से ज्यादा महिला मतदाता