नगर निकाय चुनावों के नामांकन का आज अंतिम दिन है। आखिरी दिन होने के कारण नोमिनेशन के लिए सुबह से एसडीएम ऑफिस के गेट पर प्रत्याशियों और समर्थकों की लाइनें लगी हुई है। भाजपा, कांग्रेस, बीएपी के साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कई उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ढोक रहे है। वही प्रत्याशियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। डूंगरपुर नगर परिषद के 40 और सागवाड़ा नगर पालिका के 35 वार्डों के लिए आज आखिरी दिन नामांकन प्रक्रिया जारी है। सुबह 10 बजे से पहले से ही प्रत्याशी एसडीएम ऑफिस के सामने लाइनों में लग गए। कई बड़े नामों ने किया आवेदन डूंगरपुर नगर परिषद से पूर्व उपसभापति सुदर्शन जैन, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमारी प्रजापत, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या, पूर्व सभापति और स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर केके गुप्ता की पत्नी सुशीला गुप्ता, प्रकाश पंचाल समेत कई बड़े नाम आवेदन कर रहे है। जबकि कांग्रेस से सभापति के प्रत्याशी भरत नागदा समेत कई दावेदार नामांकन कर रहे है। इसके अलावा बीएपी से भी कई दावेदार नामांकन करने पहुंचे तो कई निर्दलीय भी ताल ढोक रहे है। ऐसे में एसडीएम ऑफिस के सामने सुबह से भीड़भाड़ और चुनावी माहौल गर्माया रहा। सभी प्रत्याशियों ने एक एक कर एडीएम सोनू गुर्जर के सामने नामांकन पेश किए। अभी तीनों ही पार्टियों ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की डूंगरपुर और सागवाड़ा दोनों ही निकायों में भाजपा, कांग्रेस के अलावा बीएपी भी मैदान में है। भाजपा और कांग्रेस से कई बड़े नेता और नाम दावेदारी जता रहे है। वही नामांकन के आखिरी दिन नामांकन पेश कर रहे है। हालांकि किसी भी पार्टी की ओर से अब तक नाम प्रत्याशियों की सूची या लिस्ट जारी नहीं की गई है। वही भाजपा और कांग्रेस से देर शाम को सिम्बॉल सीधे निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में भेजें जाने की सूचना है।