नगरीय निकाय चुनाव में अलवर जिले के मतदाताओं की बारी कल यानी बुधवार को है। जिले में पहले चरण के तहत अलवर नगर निगम, रामगढ़, नौगांवा, मालाखेड़ा पालिका और बहादुरपुर नगर पालिका में 9 सितंबर को मतदान होगा। इन निकायों में मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपने वार्ड के प्रत्याशी के लिए वोट डाल सकेंगे। जिले के बाकी 7 निकायों में 11 सितंबर को मतदान होगा। सभी निकायों की मतगणना 14 सितंबर को होगी। अलवर के पांच निकायों में 3 लाख 28 हजार 710 लाख मतदाता हैं, जो 165 वार्ड के 799 प्रत्याशी की किस्मत तय करेंगे। सबसे ज्यादा प्रत्याशी अलवर नगर निगम में हैं, यहां 344 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अलवर नगर निगम में सबसे ज्यादा प्रत्याशी वार्ड नंबर 42 में हैं, यहां 12 उम्मीदवार हैं। वहीं सबसे कम प्रत्याशी वार्ड नंबर 6,7,48 और 62 में हैं, यहां 2-2 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। शहर के 22 हजार मतदाता पहली बार अपने वोट का प्रयोग करेंगे। अलवर नगर निगम में 2 लाख 69 हजार 555 वोटर हैं। अलवर में युवा वोटर्स तय करेंगे किस्मत अलवर जिले के अन्य निकायों में कितने वोटर कांग्रेस व बीजेपी के 3-3 दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर अलवर नगर निगम में बीजेपी के 3 और कांग्रेस के 3 बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। बीजेपी सरकार में वन राज्य मंत्री संजय शर्मा, अलवर सांसद व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव,जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता हैं। वन मंत्री संजय शर्मा का विधानसभा क्षेत्र अलवर ही है। अशेाक गुप्ता भी अलवर शहर से हैं। वहीं कांग्रेस में राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा की साख दांव पर है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पत्नी खुद चुनाव लड़ रही हैं। पूर्व मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी अलवर शहर में ही रहते हैं। इनकी सहमति से शहर में टिकट दिए हैं। मतदान के लिए रहेगी छुट्टी मतदान के दिन कर्मचारियों का सवैतनिक अवकाश है। जिले में चुनाव में करीब 2 हजार से अधिक कर्मचारी व 2 हजार से अधिक पुलिसकर्मी भाग लेंगे। अलवर शहर में 249 और पांचों निकायों में 329 बूथ हैं। 50 बूथ संवेदनशील, 40 बूथ अतिसंवेदनशील हैं। मतदान दल शाम तक पहुंच गए थे। जिले में बारिश का अलर्ट नहीं मौसम विभाग के मुताबिक, वोटिंग के दिन अलवर में उमस और धूप से अधिक गर्मी रह सकती है। बारिश के आसार बहुत कम है। गर्मी के कारण सुबह-शाम वोटिंग अधिक होने की संभावना है। यह खबर भी पढ़ें... मजदूर, हॉकर, दुकानदार, वकील, प्रॉपर्टी डीलर लड़ रहे चुनाव:किसी के खाते में 2 हजार रुपए नहीं, कोई करोड़पति; महिलाएं भी मैदान में अलवर नगर निगम के चुनाव में मजदूर, दुकानदार, हॉकर, वकील और प्रॉपर्टी डीलर सहित अनेक प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। खास बात यह है कि कांग्रेस व बीजेपी ने वार्ड में ऐसे प्रत्याशी उतारे हैं, जिनके लिए जनता बुधवार को वोट करेगी। (पूरी खबर पढ़ें)