चौथ का बरवाड़ा| दूध विक्रेता किसान यूनियन के तत्वावधान में मंगलवार को पशुपालकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी चंद्र प्रकाश वर्मा को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने पशुपालकों के हित में आवश्यक कदम उठाने की मांग की। बताया कि उपखंड मुख्यालय पर दूध खरीद केंद्र स्थापित करने तथा राजस्थान डेयरी विभाग की ओर से दूध की 15 रुपए प्रति फैट की दर से खरीद किए जाने की मांग की गई। साथ ही पशुपालकों को राज्य सरकार की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए समय-समय पर जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर आयोजित करने की मांग रखी गई। यूनियन ने दूध में मिलावट एवं गुणवत्ता की जांच के लिए समय-समय पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा दूध की जांच कराने की भी मांग की।