मोही | कस्बे के पास एमडी पंचायत के राउप्रावि केरोट में गांव के भामाशाह मांगीलाल कुमावत ने निर्धन और जरूरतमंद विद्यार्थियों को निशुल्क स्कूली शूज बांटे। शूज मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में संस्था प्रधान विनोद आचार्य, रमेशचंद्र कुमावत, उमेशसिंह, बंशीलाल, हीरालाल सहित विद्यालय स्टाफ व ग्रामवासी मौजूद थे।ग्रामीणों ने मांगीलाल कुमावत के सेवा कार्य की सराहना की।