रायपुर| क्षेत्र में गुरुवार रात से बारिश का दौर शुरू हुआ। शुक्रवार को भी दिनभर बारिश होती रही। बारिश की झड़ी से मौसम में ठंडक आ गई। जल स्रोतों में पानी की आवक भी दिखी। कस्बे में 38 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। किसानों ने कहा कि बारिश से फसलों को काफी राहत मिली। अब फसलों को बारिश की जरूरत नहीं है। किसानों के मुताबिक यह बारिश आगामी फसलों के लिए फायदेमंद रहेगी। इस बार जुलाई में बारिश नहीं होने से जल स्रोत खाली पड़े थे। चंवली बांध पर चादर अनवरत जारी है।