बाड़मेर | 1 से 4 सितंबर तक वीरमनगर-लाखेटाली मैदान में घुड़दौड़ प्रतियोगिता करा रहे हैं। आयोजन चौधरी वीरमाराम चैरिटेबल सोसायटी के सहयोग से हो रहा है। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष जालूराम बेनीवाल ने बताया कि पिछले साल की तरह इस बार भी रेस के साथ डांस का आयोजन रखा गया है। बेनीवाल ने लोगों से आयोजन में पहुंचने की अपील की। मुख्य संयोजक नीरज बेनीवाल ने बताया कि 100 से ज्यादा घोड़े व घुड़सवार मैदान में पहुंच चुके हैं। 3 सितंबर गुरुवार को नृत्य प्रतियोगिता हुई। सबसे सुंदर व आकर्षक घोड़े की प्रतियोगिता हुई। इसमें शाहरुख खान के घोड़ा राणा ने पहला स्थान पाया। मुश्ताक खान कितनोरिया की शिवानी घोड़ी दूसरे स्थान पर रही। तीसरे स्थान पर शाहरुख खान का घोड़ा डाकू रहा।