जयपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों की नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका) जहां पहले फेज में वोटिंग होनी है। वहां आज चुनाव प्रचार का शोरगुल थम गया। शाम 6 बजे बाद से प्रत्याशियों के लिए रैली, जनसभा पर रोक लग गई। अब प्रत्याशी केवल व्यक्तिगत घर-घर जाकर वोट की अपील कर सकता है। इन निकायों में 9 सितंबर को वोटिंग होगी। कल रवाना होगी पोलिंग पार्टियां जयपुर में 18 निकायों में चुनाव करवाने के लिए पोलिंग पार्टियां भी कल यानी 8 सितंबर को रवाना की जाएगी। जयपुर में सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन परिसर से इन पार्टियों को रवाना किया जाएगा। दो चरणों में ये पोलिंग पार्टियां रवाना होगी और पोलिंग बूथों की कंट्रोलिंग लेंगे। ईवीएम की कमीशनिंग करवाई इससे पहले कल इन सभी पोलिंग पार्टियों को दी जाने वाली ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग करवाई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक की निगरानी में मशीनों की कमीशनिंग का काम करवाया गया। वहीं जिन निकायों में 9 सितंबर को वोटिंग होगी वहां स्थानीय लेवल पर सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जबकि आज शाम 6 बजे से 9 सितम्बर की शाम 6 बजे तक इन निकाय इलाकों में ड्राय-डे यानी सूखा दिवस घोषित किया गया है। इन निकायों में होगी 9 सितंबर को वोटिंग चौंमू नगर परिषद, शाहपुरा नगर परिषद के साथ ही नगर पालिका दूदू, किशनगढ़-रेनवाल, जोबनेर, बस्सी, सांभरलेक, वाटिका, चाकसू, जमवारामगढ़, फागी, नरायना, फुलेरा, मनोहरपुर, बगरू, कानोता, खेजरोली और कालाडेरा में 9 सितंबर को मतदान होगा।