आज की समस्याओं में जयपुर की सड़क, पानी, रोशनी और सफाई से जुड़े अलग-अलग रंग देखने को मिले। गोपालपुरा बाईपास पर महीनों से पड़ी मिट्टी बारिश में कीचड़ का कारण बन रही है, तो नेहरू नगर में जलभराव से घरों तक पहुंचना मुश्किल है। गोकुलपुरा में पार्क के पास अंधेरे के कारण महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा चिंता बनी हुई है। सांगानेर के गणेश विहार में 26 साल बाद भी सरकारी पानी की लाइन का इंतजार है। हालांकि, 'भास्कर समाधान' पर आई शिकायतों के बाद ग्रीन विहार में स्ट्रीट लाइट और गोवर्धन नगर में कचरा गाड़ी की समस्या का समाधान हुआ है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… वो समस्याएं जिनपर एक्शन हुआ है… खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या पर विभाग का एक्शन
दिल्ली-अजमेर बाईपास के ग्रीन विहार के रहने वाले सोहन ने खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि बार-बार लाइट बंद हो रही थी। वाहन चालकों को काफी समस्या आ रही थी। इस मामले में संबंधित विभाग ने तुरंत कार्रवाई कर समाधान कर दिया है।
कचरा गाड़ी न आने की समस्या का समाधान
सांगानेर क्षेत्र के टोंक रोड गोवर्धन नगर से अनिल कुमार गुर्जर ने कुछ समय पहले कचरा गाड़ी न आने की समस्या लिखी थी। उन्होंने बताया था कि 20-25 दिनों से कचरा गाड़ी नहीं आ रही थी। इस समस्या के पोस्ट होने पर नगर निगम के स्वास्थ्य उपायुक्त ने समाधान करवा दिया है।
ओम थानवी बने 'स्टार ऑफिसर'
जयपुर शहर के सांगानेर क्षेत्र के गोवर्धन नगर निवासी अनिल कुमार गुर्जर की समस्या का समाधान हो गया है। दरअसल, उन्होंने अपनी समस्या में बताया था कि 20-25 दिनों से कचरा गाड़ी नहीं आने के कारण समस्या हो रही थी। इस पोस्ट पर नगर निगम के स्वास्थ्य उपायुक्त ओम थानवी ने कार्रवाई की और विभाग को निर्देश देकर समाधान करवाया है।
एक नजर उन समस्याओं पर जिनका समाधान बाकी है… मिट्टी पड़ी होने के बारिश के समय हो रही कीचड़
जयपुर शहर के गोपालपुरा बाईपास की कृषि विहार कॉलोनी के निवासी नरेंद्र सिंह ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट की है। नरेंद्र ने लिखा कि राठी नगर के सामने मेन गोपालपुरा बाईपास रोड पर हजारों टन मिट्टी पड़ी हुई है। उनका कहना है कि पिछले छह महीने से मिट्टी पड़ी होने के बारिश के समय कीचड़ होती है।
नेहरू नगर से सामने आई जलभराव की गंभीर समस्या
नेहरू नगर के आरपीए रोड के रहने वाले सुरेंद्र वर्मा ने जलभराव की समस्या साझा की है। उन्होंने बताया कि आए दिन बारिश के कारण सड़क का हाल बेहाल हो जाता है। रोड पर हर तरफ पानी भरने से घर में आना-जाना मुश्किल हो जाता है।
सार्वजनिक स्थान पर अंधेरे की समस्या
शहर के गोकुलपुरा इलाके से क्षेत्रवासी सिकंदर सिंह ने लिखा कि करधनी पार्क डी-मार्ट के पास रोड लाइट की समस्या है। पार्क होने के कारण आस-पास महिलाओं और बच्चों का आना-जाना लगा रहता है, ऐसे में लाइटों का होना बहुत जरूरी है।
गणेश विहार में अब तक नहीं पहुंची पानी की सरकारी लाइन
सांगानेर के प्रताप नगर के रहने वाले आकाश कुशवाहा ने पानी की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि गणेश विहार में 26 सालों से रहने के बाद भी सरकारी पानी की लाइन नहीं पहुंची है, जिसके कारण लोगों को हर दिन पानी के लिए समस्या होती है।
भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत की कार्रवाई से सुधरी दशा:ब्रह्मपुरी में टूटा सीवर चैंबर दुरुस्त, तो निर्माण नगर में लीकेज की समस्या खत्म 2.प्रताप नगर में सड़क पर फैला गंदा पानी:धौलाई में अवैध पार्किंग से लग रहा जाम, तो कहीं समस्याओं का हुआ तुरंत समाधान 3.शास्त्री नगर में सड़क की समस्या का समाधान:कचरे की समस्या पर भी प्रशासन ने लिया एक्शन, पूर्व पार्षद शिव सोनी बने ‘पब्लिक के स्टार’ 4.गणेश नगर 2 और पुरुषार्थ नगर में गड्ढों का खतरा:तो प्रताप नगर में कचरा गाड़ी की परेशानी, पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत बने आज के ‘स्टार’ 5.तुलसी नगर में पूर्व पार्षद की पहल से समस्या हल:हिम्मत नगर में सीवर ओवरफ्लो पर प्रशासन का क्विक एक्शन, मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 6.हरमाड़ा-दौलतपुरा रोड और बापू नगर में समस्याएं:तो अक्षय पात्र मंदिर और मालवीय नगर में हुआ समाधान, निधि जैन बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 7.गोल बाजार में सालभर बाद लाइट हुई ठीक:माचेड़ा में भी बंद स्ट्रीट लाइट पर लिया एक्शन, नीरज अग्रवाल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.जयपुर के जमनापुरी और सिविल लाइंस में समाधान:टूटे सीवर चैंबर की समस्याओं पर हुआ एक्शन, दशरथ सिंह शेखावत बने ‘पब्लिक के स्टार’ 9.सड़क-नाली से जुड़ी समस्याओं के समाधान से राहत:सीवर ओवरफ्लो, कचरे के ढेर, बंद रोड लाइट से लोग परेशान 10.मालवीय नगर और सेठी कॉलोनी में मिली राहत:'भास्कर समाधान' बना जयपुरवासियों का जनमंच, नीरज अग्रवाल बने 'पब्लिक के स्टार'