जयपुर की एक ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आई लड़की 20 लाख रुपए कीमत का ज्वेलरी बॉक्स लेकर भाग गई। वह अंगुठी खरीदने के बहाने शॉप पर आई थी। दुकानदार ने अपने वर्कर के साथ काफी दूर तक युवती का पीछा किया और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में ज्वेलर ने झोटवाड़ा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना गुरुवार सुबह करीब 11.45 बजे की है। पीड़ित ज्वेलर त्रिलोक चंद प्रजापत (37) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी निवारु रोड लक्ष्मी नगर में भवानी ज्लेवर नाम से ज्वेलरी की शॉप है। गुरुवार को एक लड़की अंगुठी देखने के बहाने दुकान पर आई थी। उसने अंगुठी दिखाने को कहा। तो त्रिलोक ने सोने की 25 अंगुठियों का एक बॉक्स पसंद करने के लिए लड़की के सामने रख दिया। लड़की ने दो अंगुठियां पसंद आने की कहकर उनकी कीमत पूछी। वह पापा को कॉल कर ऑनलाइन पेमेंट करवाने की कहकर बॉक्स में रखी अंगुठियां देखती रही। पहले देखिए वारदात के PHOTOS… 500 मीटर दूर पीछा कर पकड़ा बार-बार कॉल करने के साथ ही बॉक्स में रखी अंगुठियां देखती रही। दूसरे कस्टमर को ज्वेलरी दिखाने के दौरान 20 लाख रुपए कीमत की अंगुठियों का बॉक्स उठाया। नजर बचाकर युवती ज्वेलरी बॉक्स लेकर शॉप से भागने लगी। जिसे भागता देखकर ज्वेलर ने अपने वर्कर के साथ मिलकर पैदल पीछा किया। करीब 500 मीटर दूर पीछा कर ज्वेलरी बॉक्स के साथ लुटेरी युवती को पकड़ लिया। और झोटवाड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ने पर बोली- मुझे जेल जाना है ज्वेलर त्रिलोक का कहना है- ज्वेलरी बॉक्स के साथ लुटेरी युवती को पकड़ा। वारदात करने के बारे में पूछने पर बोली- मुझे जेल जाना है, इसलिए ऐसा किया। युवती के पर्स की तलाशी लेने पर उसमें लाल मिर्च पाउडर व जलन वाला स्प्रे भी रखा मिला। ज्वेलरी बॉक्स लेकर भागने से पहले उसके मोबाइल पर कॉल आया था। जिसे काटने के बाद मोबाइल जेब में रखते ही ज्वेलरी बॉक्स लेकर भागी थी। लोगों के पीछा करते देखकर उसका साथी मदद से पीछ हट गया। और युवती को अकेला छोड़कर फरार हो गया। कारण वह पकड़ी गई। CCTV फुटेज में कैद हुई करतूत झोटवाड़ा थाने में पीड़ित ज्वेलर्स त्रिलोक की ओर से शुक्रवार को लुटेरी युवती के खिलाफ शिकायत दी। दुकान में लगे सीसीटीवी में युवती की सारी वारदात कैद हो गई। ज्वेलर ने रिपोर्ट में कहा कि युवती के साथ उसका कोई सहयोगी भी था, जिसे वह बार-बार कॉल कर रही थी। ज्वेलर ने कहा कि टाइमिंग सही नहीं बैठने के कारण पैदल ज्वेलरी बॉक्स लेकर भागने पर युवती का सहयोगी उसकी मदद नहीं कर सका। SHO (झोटवाड़ा) रायसल सिंह से इस संबंध में जानकारी प्राप्त करना चाहा। कई बार कॉन्टैक्ट करने पर उन्होंने कॉल उठाना उचित नहीं समझा।
ACP (झोटवाड़ा) शिव कुमार भारद्वाज का कहना है कि इस संबंध में मुझे जानकारी नहीं है। मैं थानाधिकारी से पूछकर बताता हूं। जिसके बाद कॉन्टैक्ट करने पर उन्होंने भी कॉल नहीं उठाया। --- ये खबर भी पढ़ें… जयपुर में दिनदहाड़े शराब दुकान में लूट, VIDEO:शॉप में अंदर काम कर रहे थे कर्मचारी, काउंटर से गल्ला उठाकर निकाले रुपए जयपुर में बुधवार दिन-दहाड़े शराब दुकान में लूट का मामला सामने आया है। कर्मचारियों की मौजूदगी में काउंटर से गल्ला उठाकर बदमाश रुपए निकाल ले गया। विद्याधर नगर थाना पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश शुरू की। (पूरी खबर पढ़ें)