जयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर बीजेपी ने 150 वार्डो पर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। परिसीमन के बाद कई इलाकों का वार्ड बदल गया है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों के सामने यह सवाल है कि उनका क्षेत्र अब किस वार्ड में शामिल है और उन्हें किस वार्ड के पार्षद के लिए मतदान करना होगा। 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएगा फैसला जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में पार्षद पद के लिए 11 सितंबर को मतदान होगा, जबकि 14 सितंबर को मतगणना की प्रक्रिया पूरी होगी और प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है?