जयपुर जिले की 19 पंचायत समितियों में इस महीने कार्यकाल पूरा हो जाएगा। ऐसे में इन पंचायत समितियों के संचालन के लिए जयपुर कलेक्टर ने इनमें प्रशासक नियुक्त किए हैं। इन पंचायत समितियों में प्रशासक के तौर पर उपखंड अधिकारी (SDO) को जिम्मेदारी सौंपी है। जयपुर कलेक्टर संदेश नायक की तरफ से जारी आदेशों के मुताबिक पंचायत समिति आंधी और जमवारामगढ़ में उपखंड अधिकारी जमवारामगढ़, पंचायत समिति बस्सी, तूंगा में उपखंड अधिकारी बस्सी और पंचायत समिति चाकसू, कोटखावदा में उपखंड अधिकारी चाकसू को प्रशासक के तौर पर लगाया है। 6 जिलों में परिषद का कार्यकाल का आज आखिरी दिन प्रदेश के 6 जिला परिषद और 78 पंचायत समितियों में कार्यकाल का आज आखिरी दिन है। इसमें जयपुर जिला परिषद के अलावा सिरोही, सवाई माधोपुर, दौसा, जोधपुर और भरतपुर है। इनके अलावा प्रदेश में अलग-अलग जिलों में 78 पंचायत समितियां है, जिनका कार्यकाल कल खत्म होने जा रहा है। जिला परिषद में प्रशासक के तौर पर कलेक्टरों को नियुक्त किया गया है।