जैसलमेर नगर निकाय आम चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल करने का आज यानी सोमवार, 31 अगस्त को आखिरी मौका है। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार दोपहर 3 बजे तक ही अपना नामांकन पत्र जमा करवा सकेंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का पर्चा स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार, 1 सितंबर को जमा किए गए सभी फॉर्मों की जांच की जाएगी। ये खबर भी पढ़ें… जैसलमेर के 2-निकायों के 25 वार्डों में महिलाएं होंगी पार्षद:OBC को 14 वार्ड, ST की एक सीट कम हुई; पढ़ें- लॉटरी के बाद 70 वार्डों की पूरी लिस्ट जैसलमेर जिले के 2 निकायों के कुल 70 वार्डों की लॉटरी पूरी हो चुकी है। इनमें SC के 8, ST के 4 और OBC के 14 वार्ड आरक्षित किए गए हैं, जबकि 44 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… Topics: राजस्थान निकाय चुनाव