11 सितंबर को सीकर नगर परिषद के 64 वार्डों के वार्ड पार्षद के लिए होने वाले मतदान के प्रचार का आज आखिरी दिन है। अब प्रचार खत्म होने में कुछ ही घंटे बाकी है। आज सीकर में कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो कर रही है। वार्ड नंबर 53 में कांग्रेस प्रत्याशी सज्जन कुमार सैनी को उनके समर्थकों ने क्रेन से हवा में लटकाकर केलों से तौला। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।सीकर के वार्ड नंबर 27 में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश किरोड़ीवाल को 58 किलो सिक्कों से तौला गया। जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है