जसोल में शहरी सरकार के चुनाव के पहले चरण के तहत आज सुबह से मतदान जारी है। मतदान शुरू होते ही सभी बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई मतदान केंद्रों पर महिलाओं की भी अच्छी-खासी भीड़ नजर आई। सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। 20 मतदान केंद्रों पर 56 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला जसोल में मतदान के लिए कुल 20 केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में 56 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें भाजपा के 20, कांग्रेस के 18 और 16 अन्य उम्मीदवार शामिल हैं। अपने मताधिकार का किया प्रयोग राणीसा यदुनंदिनी कुमारी ने प्रातः अपने निर्धारित मतदान केंद्र महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, भील बस्ती, जसोल पहुंचकर सर्वप्रथम अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके पश्चात जसोल रावल किशन सिंह जसोल एवं उनके सुपुत्र कुंवर हरिशचंद्र सिंह जसोल ने मतदान कर अपने नागरिक दायित्व का निर्वहन किया। जसोल में मतदान प्रतिशत 11,581 मतदाता करेंगे मतदान जसोल में कुल 11,581 मतदाता हैं। इनमें 6,019 पुरुष और 5,522 महिला मतदाता शामिल हैं। पहचान पत्र नहीं है तो इन दस्तावेजों से कर सकेंगे मतदान यदि किसी मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है, तो वह मतदान से वंचित नहीं होगा। ऐसे मतदाता राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मान्य अन्य वैध फोटो पहचान दस्तावेजों में से किसी एक को प्रस्तुत कर मतदान कर सकेंगे।