जयपुर की 18 नगरीय निकायों में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। 1917 प्रत्याशियों के लिए 3.88 लाख से ज्यादा वोटर्स आज शाम 6 बजे तक वोट डाल सकेंगे। वोटों की काउंटिंग 14 सितंबर को होगी। शुरूआती रूझान में वोटिंग का प्रतिशत अच्छा दिखा। जयपुर की 18 में से 4 नगरीय निकायों में पहले 3 घंटे में 25 से लेकर 33 फीसदी तक वोटिंग हो गई। आज वोटिंग के लिए इन 18 निकायों में कुल 565 बूथ बनाए है, जिसमें 152 बूथ संवेदनशील श्रेणी में रखे हैं। वोटिंग शुरू होने के साथ ही कुछ जगहों पर ईवीएम खराब होने और तकनीकी खराबी की सूचना मिली। यहां आई परेशानी शाहपुरा नगर परिषद के वार्ड नंबर 40 के बूथ संख्या 49 पर सुबह 8 बजे ईवीएम मशीन का एक बटन काम नहीं करने पर मतदान केंद्र के बाहर वोटर्स विरोध प्रदर्शन करने लगे। प्रशासन ने तुरंत टेक्निकल टीम को बुलाकर कर मशीन को ठीक करवाया। इस दौरान 25 मिनट तक वोटिंग बंद रही। करीब सुबह 8.25 बजे मशीन सही हुई, तब वोटिंग फिर से शुरू हुई। वोटर्स में दिखा वोटिंग के प्रति अच्छा रूझान जयपुर की अलग-अलग नगरीय निकायों में हो रही वोटिंग को लेकर अच्छा रूझान देखने को मिला। दूदू, चौंमू, कानोता, मनोहरपुर, वाटिका में पहले 3 घंटे के दौरान 24 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हो चुकी थी। चौंमू नगर परिषद में पहले तीन घंटे (सुबह 7 से 10 बजे तक) 24.43 फीसदी वोटर्स ने वोटिंग करके घर जा चुके है। वहीं वाटिका नगर पालिका में 31.57 फीसदी, मनोहरपुर में 28.26, कानोता में 39.56 और दूदू में 33.61 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी। इन निकायों में वोटिंग नगर परिषद : चौंमू, शाहपुरा नगर पालिका : मनोहरपुर, फुलेरा, सांभर, नारायना, किशनगढ़-रेनवाल, दूदू, चाकसू, फागी, जोबनेर, खेजरोली, जमवारामगढ़, वाटिका, कानोता, बस्सी, बगरू, कालाडेरा। पोलिंग प्रतिशत इन निकायों की यहां होगी काउं​टिंग वोटिंग पूरी होने के बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम मशीनों को जमा करवाने जयपुर शहर में भवानी निकेतन नहीं आएगी। ये टीमें निर्धारित वोटिंग काउंटिंग सेंटरों पर जाकर मशीनें जमा करवाएगी। इसके लिए इन जगहों को निर्धारित किया है। निकायों की स्थिति पर एक नजर आज सार्वजनिक अवकाश जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज इन 18 नगरीय निकाय क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। राजकीय संस्थानों के साथ-साथ प्राइवेट संस्थानों में भी छुट्टी घोषित की है, ताकि वहां का मतदाता मतदान करने जा सके।