दैनिक भास्कर की जीतो 16 करोड़ रीडर स्कीम के तहत प्रतियोगिता फॉर्मेट जमा कराने का शनिवार को अंतिम दिन है। फॉर्मेट सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक दैनिक भास्कर कार्यालय, श्रीराम दया के सागर कटला, दरबार स्कूल के सामने, सुभाष बाजार, टोंक में जमा हो रहे है। शुक्रवार को भी दैनिक भास्कर कार्यालय पर प्रतियोगिता के फॉर्मेट जमा कराने वालों का तांता लगा रहा। पाठकों ने भास्कर प्रतिनिधि देव सोलंकी से हाथों-हाथ गारंटेड उपहार लेने के बाद दैनिक भास्कर की स्कीम की प्रशंसा करते हुए बताया कि भास्कर की खबरें निष्पक्ष और निर्भिक होती है, साथ ही कई तरह की कांटेस्ट के चलते लोगों में भास्कर पढ़ने के लिए ज्यादा रुचि रहती है। प्रचार प्रभारी पप्पुलाल जागा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के पाठक अपना पूर्ण प्रतियोगिता फॉर्मेट स्थानीय एजेंट के पास जमा कर रसीद अवश्य प्राप्त करें। साथ ही जमा किए गए फॉर्मेट की फोटो या फोटोकॉपी सुरक्षित रखें। पूर्व में प्रकाशित कूपनों में से 40 स्टैंडर्ड कूपन और 10 मास्टर कूपन निर्धारित फॉर्मेट पर चिपकाकर प्रतियोगिता फॉर्मेट पूरा किया जा सकता है। फॉर्मेट पूरी तरह भरा हुआ और जानकारी स्पष्ट होनी चाहिए। एक कूपन को एक फॉर्मेट में केवल एक बार ही चिपकाया जा सकेगा। कटे-फटे कूपन, कूपन की फोटोकॉपी और फॉर्मेट की फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी। फॉर्मेट जमा कराने का शनिवार को अंतिम मौका है।