झालावाड़ के दुर्गपुरा स्थित रेन बसेरा तालाब में रविवार देर रात एक नाव पलटने से 2 युवक लापता हो गए। नाव में कुल 6 लोग सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन सुबह 10 घंटे बाद तक लापता युवकों का पता नहीं चल पाया। यह घटना रात करीब 10 बजे हुई। बताया जा रहा है कि सभी युवक रात के समय नाव में घूम रहे थे, तभी नाव बेकाबू होकर पलट गई। पहले स्थानीय पुलिस ने तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। नाव सवार 6 दोस्तों में से 4 तैरकर बाहर निकले इसके बाद रात करीब 12 बजे जिले के अकलेरा क्षेत्र से SDRF की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया। लापता युवकों की पहचान कान्हा पुत्र परमानन्द सेन और कल्लू पुत्र कैलाश सेन के रूप में हुई है, जो चंदा महाराज की पुलिया, झालावाड़ के निवासी हैं। नाव में सवार 6 दोस्तों में से 4 युवक तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे। इनमें से एक युवक अजय ने मोबाइल पर अपने परिवार को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। SDRF टीम के देरी से पहुंचने पर लोगों ने किया हंगामा घटना की सूचना मिलते ही तालाब के आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। SDRF टीम के समय पर नहीं पहुंचने पर परिजनों और अन्य लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए हंगामा भी किया। रात करीब 1 बजे तक 3 घंटे के तलाशी अभियान के बावजूद लापता युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। SDRF ने सुबह फिर से चलाया सर्च अभियान SDRF की टीम ने रात को सर्च अभियान चलाने के बाद कोई सफलता नहीं मिलने पर सोमवार सुबह करीब 6 बजे बाद फिर से दोनों युवकों के तलाश में सर्च अभियान चलाया। आज सुबह मोटर बोट के माध्यम से ढूंढने का प्रयास किया गया, वहीं भवानी मंडी से पहुंची SDRF की टीम अब स्कूबा के माध्यम से गोताखोर पानी के नीचे सिलेंडर लगाकर दोनों लापता युवकों की तलाश की कार्रवाई की जा रही है।