झुंझुनूं नगर परिषद चुनाव में इस बार 21 से 30 वर्ष आयु वर्ग के करीब 30 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। खास बात यह है कि सबसे ज्यादा युवा निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस और भाजपा ने केवल दो-दो युवा उम्मीदवारों को ही टिकट दिया है। सोशल मीडिया, नए विचार और बदलाव की बात करने वाली Gen-Z अब सीधे नगर परिषद की राजनीति में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही है। नगर परिषद के 60 वार्डों में हो रहे चुनाव में युवा उम्मीदवारों की बढ़ती संख्या इस बात का संकेत है कि स्थानीय राजनीति में नई पीढ़ी भी अब सक्रिय भूमिका निभाना चाहती है। कई वार्ड ऐसे हैं, जहां युवा उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं कुछ वार्डों में प्रमुख दलों के युवा चेहरे आमने-सामने हैं, जिससे मुकाबला और रोचक हो गया है। पढ़िए आपके इलाके में GEN-Z प्रत्याशियों की लिस्ट निर्दलीयों में सबसे ज्यादा जोश उपलब्ध सूची के अनुसार 30 युवा उम्मीदवारों में कांग्रेस, भाजपा और कम्युनिस्ट पार्टी के कुल 6 उम्मीदवार हैं, जबकि शेष 24 युवा निर्दलीय या अन्य दलों से चुनाव लड़ रहे हैं। इससे साफ है कि युवाओं ने टिकट नहीं मिलने पर भी चुनावी मैदान छोड़ने के बजाय निर्दलीय के रूप में जनता के बीच जाने का फैसला किया है। कांग्रेस ने केवल दो युवा उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है, जबकि भाजपा ने भी दो युवाओं को ही मैदान में उतारा है। कम्युनिस्ट पार्टी ने भी दो युवा प्रत्याशी उतारे हैं। इससे यह भी संकेत मिलता है कि प्रमुख दलों ने अनुभव और पुराने चेहरों पर ज्यादा भरोसा जताया, जबकि युवाओं को अपेक्षाकृत कम अवसर मिले। सबसे युवा उम्मीदवार