झुंझुनूं में सोमवार सुबह एसीआई (ACI) स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) की बसों की भिड़ंत हो गई। हादसे के समय दोनों बसों में बच्चे सवार थे, लेकिन सभी सुरक्षित रहे। टक्कर में दोनों बसों को नुकसान पहुंचा। हादसे की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। हादसा पंचदेव मंदिर चौराहे पर मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। देखें… घटना से जुड़ी तस्वीरें चौराहा पार कर रही थी ACI की बस, पीछे से DPS बस ने मारी टक्कर प्रत्यक्षदर्शियों और CCTV फुटेज के अनुसार, ACI स्कूल की बस चौराहा पार कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस अपनी लेन में सीधे आ रही थी। जैसे ही ACI की बस सड़क पार करने लगी, पीछे से आ रही DPS की बस उससे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों को नुकसान पहुंचा। DPS बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़, विवाद नहीं हुआ हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंच गए। कुछ देर के लिए चौराहे पर लोगों की भीड़ लग गई। दुर्घटना के बाद दोनों बस चालकों और स्कूल प्रबंधन के बीच किसी तरह का विवाद या कहासुनी नहीं हुई। स्थिति सामान्य रहने पर DPS की बस कुछ ही देर बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई। घटना के दौरान किसी बच्चे के घायल होने की सूचना नहीं है। समय रहते बड़ा हादसा टल गया। घटना का CCTV वीडियो सामने आया है।