जोधपुर शहर में लोग दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर लगातार अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। इनमें बिजली कटौती, बंद रोड लाइट, जर्जर बिजली पोल, सीवर ओवरफ्लो और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। वहीं, कुछ समस्याओं पर संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए लोगों को राहत भी दी है। मंडोर रोड पर रोजाना हो रही बिजली कटौती की समस्या का समाधान कराने पर डिस्कॉम कॉल सेंटर के एग्जीक्यूटिव महीपाल सिंह को आज का 'पब्लिक का स्टार' चुना गया है। 'भास्कर समाधान' का खास वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... महीपाल सिंह बने आज के 'पब्लिक स्टार' मंडोर रोड से आदिल खान ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि रोजाना बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। बार-बार बिजली बंद होने से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद डिस्कॉम कॉल सेंटर के एग्जीक्यूटिव महीपाल सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम के माध्यम से समस्या का समाधान करवाया। बिजली आपूर्ति सुचारु होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिली। त्वरित कार्रवाई के लिए महीपाल सिंह को आज का 'पब्लिक स्टार' चुना गया। कुड़ी भगतासनी में बंद रोड लाइट हुई चालू कुड़ी भगतासनी, हाउसिंग बोर्ड से रामसरण ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से रोड लाइट बंद पड़ी है। रात के समय लाइट बंद होने से क्षेत्र में अंधेरा रहता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई कर रोड लाइट को ठीक कर दिया गया। इससे क्षेत्र में रोशनी बहाल होने से लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पेड़ की वजह से बार-बार टूट रहे बिजली के तार सूरसागर से गोवर्धन सिंह गहलोत ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके घर के सामने पीपल का बड़ा पेड़ है। पेड़ की शाखाएं बिजली के तारों के संपर्क में आने से बार-बार तार टूट जाते हैं। इससे लोगों को परेशानी के साथ हादसे का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय लोगों ने पेड़ की छंटाई करवाकर बिजली के तारों को सुरक्षित करने की मांग की है। दो महीने से रोड लाइट नहीं, इलाके में अंधेरा सारण नगर, सी रोड से टीकूराम हारडू ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले दो महीने से रोड लाइट नहीं लगी है। इसके कारण रात के समय इलाके में अंधेरा रहता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने जल्द रोड लाइट लगवाने की मांग की है। तिरछा हुआ बिजली का पोल, हादसे का खतरा तिरुपति नगर से संतोष कंवर ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में बिजली का पोल काफी तिरछा हो गया है। पोल की स्थिति ऐसी है कि कभी भी गिर सकता है, जिससे आसपास के लोगों और वाहनों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। लोगों ने संबंधित विभाग से पोल को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। सीवर ओवरफ्लो से सड़क पर जमा गंदा पानी चौपासनी रोड से सुरेंद्र ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सड़क पर सीवर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी जमा हो रहा है। पानी जमा रहने से गंदगी फैलने के साथ ही मच्छरों की संख्या भी बढ़ रही है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सीवर की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है। 'भास्कर समाधान' जोधपुर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' बना पब्लिक की आवाज:एक पोस्ट में बिजली विभाग की दो समस्याओं का हुआ समाधान, टीम लीडर राकेश वैष्णव बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 3.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 4.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 5.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 6.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 7.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 8.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 9.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 10.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी