जोधपुर में सोमवार सुबह 10 बजे डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर घायल है। हादसे के बाद ड्राइवर डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना बोरानाडा थाना क्षेत्र में झंवर फांटे के पास हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार चैनाराम भांडू से बोरानाड़ा की तरफ जा रहा था। पीछे से आए डंपर ने चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौत हो गई। जबकि एक साथी गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद घायल को मथुरादास माथुर हॉस्पिटल भिजवाया गया। वहीं, मृतक की बॉडी को मोर्चरी में रखवाया गया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने डंपर को जब्त कर थाने में रखवाया। ---------