जोधपुर के कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र में एक युवक पर महिंद्रा कैंपर कार चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास करने और फिर लाठी-डंडों व लोहे के सरियों से ताबड़तोड़ हमला करने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित युवक के पिता हुकम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि 25 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे उनका बेटा बाइक पर सवार होकर सेक्टर 2 केबीएचबी स्थित पोकर स्वीट के पास की गली से निकल रहा था। कैंपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी तभी जान से मारने की नीयत से पीछे से आ रही एक बिना नंबरी महिन्द्रा कैंपर गाड़ी के चालकों ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चिराग सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद कैंपर से उतरे करीब 15 बदमाशों ने उसे जमीन पर घसीटा और तलवारों, डंडों, पाइपों व लोहे के सरियों से उसके हाथ और पैरों पर लगातार वार किए। इस हमले में चिराग के हाथ और पांव में गंभीर फ्रैक्चर आ गए। बाद में उसने मोबाइल दुकान में घुसकर जान बचाई। जान से मारने की धमकियां दे रहे थे पीड़ित ने अस्पताल में भर्ती होने के बाद बताया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। मामले में पुलिस ने यूनूफ पुत्र मोहम्मद यूसूफ निवासी बरकतुल्ला खां कॉलोनी, प्रतापनगर सदर, दिनेश उर्फ कालू (26) पुत्र ओमप्रकाश बिश्नोई निवासी रावर, हाल महावीर नगर, भगत की कोठी, मनीष उर्फ मन्नु (23) पुत्र भल्लाराम जाट निवासी गांव अरटिया, हाल बुध नगर पाल, बोरानाडा और समीर मिरासी (20) पुत्र ओमप्रकाश निवासी K-K कॉलोनी, कुड़ी भगतासनी शामिल हैं।