जोधपुर में शनिवार सुबह से ही बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह तक जिले में बारिश की संभावना जताई है, हालांकि सितंबर का पहला सप्ताह सूखा ही निकला है। वहीं इस मानसून में अब तक सामान्य से 79 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। शुक्रवार को भी तेज धूप ने लोगों को काफी परेशान किया। सामान्य से कम हुई बारिश मानसून में 4 सितंबर तक जोधपुर में 259.4 एमएम बारिश होती है। जो इस बार 189.2 एमएम रिकॉर्ड की गई। यानी इस मानसून में अब तक सामान्य से 79 प्रतिशत कम बारिश हुई है। अगले सप्ताह बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार 10 सितंबर तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान हल्के बादल छाए रहेंगे। संभावना जताई जा रही है कि अगले सप्ताह मौसम बदल सकता है और बारिश की भी उम्मीद है। इधर, अधिकतम तापमान में भी 3 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दिनों तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन, शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।