जोधपुर में मौसम विभाग ने सोमवार को हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है, हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 5 सितंबर तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। शहर में अगस्त माह के शुरुआती कुछ दिनों के बाद से ही बारिश नहीं हुई है। तापमान में भी पिछले कुछ दिनों से बढ़ोतरी बनी हुई है। वहीं, रविवार को मौसम सामान्य रहा। सुबह बादल छाए और हवा चली जिससे मौसम में ठंडक बनी रही। अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा। मानसून सीजन की 56 फीसदी कम बारिश मौसम विभाग के अनुसार 30 अगस्त तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 56 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 246 एमएम होनी चाहिए थी,जबकि इस बार केवल 189.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 56.8 फीसदी कम है। 5 सितंबर तक बारिश की संभावना नहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों के लिए जोधपुर शहर में किसी भी तरह का कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 5 सितंबर तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।