फतेहगढ़ | विद्या भारती की दो दिवसीय विभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक फतेहगढ़ में समापन हुआ। प्रतियोगिता में बाड़मेर, बालोतरा और जैसलमेर जिले की कुल 16 टीमों (12 छात्र एवं 4 छात्रा वर्ग) के 160 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अतिथियों ने विजेता व उप विजेता टीमों को सम्मानित किया ।