खैरथल-तिजारा जिले में निकाय चुनाव की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। नामांकन वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों ने प्रचार की तैयारी तेज कर दी है। खैरथल नगर परिषद के 45 वार्डों में अब 183 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें 105 निर्दलीय प्रत्याशियों को शुक्रवार को तहसील कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार लालचंद ने चुनाव चिह्न आवंटित किए। 28 निर्दलीयों ने चुनी अलमारी निर्दलीय प्रत्याशियों में चुनाव चिह्न को लेकर भी दिलचस्प तस्वीर सामने आई। अलमारी सबसे पहली पसंद रही। 28 निर्दलीयों ने अलमारी का चुनाव चिह्न चुना। वहीं 14 प्रत्याशियों ने सेव और 11 ने सिलाई मशीन को अपनी पहचान बनाया। इसके अलावा हाथी का चिह्न 8, बाल्टी 7, कोट 6, बांसुरी 4, गैस का चूल्हा 4, गुब्बारा 4 प्रत्याशियों ने चुना। टेलीविजन, मोतियों का हार, बिजली का खंभा, टेलीफोन और रेफ्रिजरेटर जैसे चुनाव चिह्न भी प्रत्याशियों को आवंटित हुए। वहीं कैंची, तकिया, बोतल, बेंच, चूड़ियां, आरी, चारपाई और चक्की जैसे चिह्न भी निर्दलीयों की पहचान बनेंगे। 25 वार्डों के लिए कुल 80 प्रत्याशी मैदान किशनगढ़बास में नगर पालिका में 25 वार्डों के लिए कुल 80 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। इनमें 44 निर्दलीय, 20 भाजपा और 16 कांग्रेस उम्मीदवार शामिल हैं। ऐसे में कई वार्डों में सीधा मुकाबला होने के बजाय कई उम्मीदवार आमने-सामने होंगे। सबसे ज्यादा 9 प्रत्याशी वार्ड संख्या 7 से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, वार्ड 11 और 14 में भी 6-6 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। वार्ड 16 में ऋतु गोयल और 22 में विश्वास यादव निर्विरोध पार्षद निर्वाचित घोषित किए गए हैं। जिले में निकाय चुनाव की स्थिति