खैरथल-तिजारा के किशनगढ़बास नगरपालिका में देर रात भाजपा के 24 प्रत्याशियों और एक अन्य प्रत्याशी की बाडेबंदी की गई। पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव की अगुवाई में भाजपा निकाय चुनाव प्रभारी जसवीर सिंह, वरिष्ठ नेता राजेश बटवाड़ा और तेजसिंह सैनी सहित अन्य नेताओं ने किशनगढ़बास नगर पालिका के 25 वार्डों के भाजपा प्रत्याशियों और अन्य पार्षद प्रत्याशियों को देर रात बुलाया। चुनाव प्रभारी बोले थकान दूर करने जा रहे चुनाव प्रभारी जसवीर सिंह ने प्रत्याशियों को एक साथ रखे जाने को लेकर लगाए जा रहे ‘बाड़ेबंदी’ के आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि यह बाड़ेबंदी नहीं है। चुनाव के दौरान प्रत्याशियों को काफी थकान हुई है, जिसे दूर करने के लिए सभी प्रत्याशी पारिवारिक माहौल में एक साथ समय बिता रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी भाजपा परिवार के सदस्य हैं और परिवार के सदस्यों की तरह ही साथ रह रहे हैं। चुनाव संयोजन ने कांग्रेस में आपसी कलह बताया किशनगढ़बास नगरपालिका में भाजपा के चुनाव संयोजक राजेश बटवाड़ा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस विधायक दीपचंद खैरिया ने अपनी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता पर कांग्रेस का सिंबल चोरी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि जो पार्टी अपने चुनाव चिह्न को अपने प्रत्याशियों तक सुरक्षित नहीं पहुंचा सकती, उस पार्टी पर जनता कैसे विश्वास कर सकती है। राजेश बटवाड़ा ने कहा कि किशनगढ़बास नगरपालिका हो या खैरथल नगर परिषद, कांग्रेस के पास विकास को लेकर कोई स्पष्ट विजन नहीं है। उन्होंने दावा किया कि जैसे ही ईवीएम खुलेगी, वैसे ही कमल खिलेगा। हाजिरी के बाद बस से रवाना हुए प्रत्याशी भाजपा कार्यालय में हाजिरी लगाने के लिए बुलाया गया। इसके बाद सभी को एक बस में बैठाकर किसी दूसरी जगह के लिए रवाना किया गया। प्रत्याशियों से घर से अतिरिक्त कपड़े और बैग लेकर आने को कहा गया था। हालांकि मतदान के बाद भाजपा प्रत्याशियों को कहां ले जाया गया, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। भाजपा के आईटी संयोजक तेज सिंह सैनी ने बताया कि किशनगढ़बास नगरपालिका के सभी भाजपा प्रत्याशियों ने विकास के मुद्दे पर जनता से वोट मांगे। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में विकास कराने और स्थानीय समस्याओं का समाधान करने का विश्वास जनता को दिलाया गया। उन्होंने दावा किया कि जनता ने किशनगढ़बास में मतदान प्रतिशत