कोटा नगर निगम चुनाव में 373 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम कैद हो गया। निगम चुनाव में 67.66% मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 6 में हुआ। यहां 87% वोट पड़े। इस वार्ड से भाजपा के मोहम्मद निज़ाम व कैथून नगर पालिका की अध्यक्ष रही आईना महक के बीच टक्कर हैं। जबकि एक निर्दलीय सद्दाम हुसैन भी चुनावी मैदान में है। जबकि सबसे कम वोटिंग वार्ड 80 में हुई। यहा केवल 49.35% वोट पड़े। इस वार्ड से भाजपा से संजय झमटानी व कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला हैं। 5 वार्डो में 80% से ज्यादा वोट वार्ड 6 में 87%, वार्ड 1 में 85.95%, वार्ड 8 में 85.61%,,वार्ड 10 में 82.62%, वार्ड 2 में 81.65% मतदान हुआ। वार्ड 1,2 व 6 में तीन-तीन, वार्ड 8 व 10 में चार प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें कांग्रेस- बीजेपी से बागी हैं। 14 वार्डो में 50 से 60%के बीच मतदान वार्ड 15 में 58.12%, वार्ड 18 में 58.76%,,वार्ड 19 में 58.44%, वार्ड 34 में 59.59%,वार्ड 38 में 59.31%, वार्ड 39 में 57.53%,वार्ड 56 में 59.77%,वार्ड 57 में 55.14%, वार्ड 68 में 53.26%,वार्ड 71 में 55.87%,वार्ड 84 में 56.11%, वार्ड 85 में 57.88%,वार्ड 94 में 58.06%,वार्ड 97 में 58.47% मतदान हुआ। वार्ड 15 में 6 प्रत्याशी व वार्ड 18 में 4 मैदान में हैं। वार्ड 15 कांग्रेस से बागी कडी टक्कर दे रहा हैं। वार्ड 38 व 56 में दोनों दलों के बीच आमने सामने की टक्कर हैं। जानिए किस वार्ड में कितने वोट पड़े