कोटा शहर में 'भास्कर समाधान' के जरिए नागरिक लगातार अपने आसपास की समस्याएं सामने ला रहे हैं। विज्ञान नगर की पंचवटी कॉलोनी में 15 दिनों से सड़क पर भरे पानी से लोग परेशान हैं, वहीं बैराज रोड के थर्मल सर्किल पर गिट्टी और धूल-मिट्टी के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। दादाबाड़ी में स्पीड ब्रेकर दुरुस्त करने और कैथून में नालियों की सफाई की मांग उठी है। दूसरी ओर, नागरिकों की शिकायतों पर कार्रवाई भी देखने को मिली। केशव मोटर मार्केट में महीनों से जमा कचरे की सफाई करवाई गई, जबकि रंगबाड़ी के सुभाष नगर में जाम नाली की समस्या दूर हुई। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… 15 दिनों से सड़क पर भर रहा पानी
कोटा शहर के विज्ञान नगर की पंचवटी कॉलोनी से पंकज शर्मा ने 'भास्कर समाधान' पर जलभराव की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि पिछले 15 दिनों से सड़क पर पानी भर रहा है। इस मामले में अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
रोड पर पड़े छोटे-छोटे पत्थर और गिट्टी
शहर के बैराज रोड, थर्मल सर्किल निवासी सतेंद्र सुवालका ने लिखा कि सड़क पर छोटे-छोटे पत्थर पड़े हुए हैं। साथ ही धूल-मिट्टी भी बहुत उड़ रही है। लोगों की मांग है कि सड़क को साफ और ठीक किया जाए, ताकि वाहन निकालने में समस्या न आए।
स्पीड ब्रेकर ठीक करने की मांग
दादाबाड़ी के रहने वाले वीरेंद्र जैन ने बताया कि AC वाले गणेश जी के मंदिर के पास आए दिन दुर्घटना होती है। उनका कहना है कि फ्लाईओवर से उतरते समय स्पीड ब्रेकर ठीक न होने के कारण कई बार हादसे होते है।
कॉलोनी की नालियों में भरी रेत और गंदगी
कैथून के शाहपुरा बाजार से क्षेत्रवासी मुहम्मद हनीफ ने लिखा कि इलाके में नाली की सफाई नहीं हो रही है। उनका कहना है कि नालियों में रेत भरी हुई है, इस कारण से पानी की निकासी सही से न होने के कारण हमेशा कचरा भरा रहता है।
केशव मोटर मार्केट में हुई साफ-सफाई
कोटा शहर के केशवपुरा के रहने वाले अर्जुन कुमावत ने 'भास्कर समाधान' पर कचरे की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि केशव मोटर मार्केट में कई महीनों से सफाई नहीं हुई थी। इस समस्या के पोस्ट होने पर संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए सफाई कर समाधान किया है।
एक क्लिक पर साफ हुई नाली
रंगबाड़ी क्षेत्र के सुभाष नगर 1 से रघुवीर ने जाम नाली की समस्या साझा की थी, जिसका समाधान हो गया है। दरअसल, उन्होंने लिखा था कि नाली कई दिनों से कचरे से अटी होने के कारण रुक गई थी। इस समस्या के पोस्ट होने पर वार्ड 27 के सफाईकर्मी ने समाधान करवा दिया है।
दिनेश हरित बने 'पब्लिक के स्टार'
कोटा शहर के रंगबाड़ी क्षेत्र के सुभाष नगर 1 से रघुवीर की समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने कॉलोनी की नाली गंदगी से जाम होने की समस्या पोस्ट की थी। इसपर वार्ड 27 के सफाईकर्मी दिनेश हरित ने साफ कर समाधान कर दिया है।
‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.कोटा में 'भास्कर समाधान' का असर:कैथून में एक साल बाद हुई नाले की सफाई, महीनों बाद खरपतवार भी हटाई, हैल्थ इंस्पेक्टर हेमराज बने ‘स्टार ऑफिसर’ 2.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 3.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 4.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 5.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 6. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 8. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित