कोटा में पिछले 3 दिन से बारिश नहीं हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन भी बारिश की संभावना नही है। जिले के अधिकांश हिस्से में धूप निकलने, तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 3 सितंबर को कोटा संभाग में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को भी दिन भर धूप खिली रही। बारिश नहीं होने से लोग गर्मी व उमस में चलते परेशान रहे। अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 29% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 30 अगस्त तक औसत 624.8 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 444.7मिमी बारिश हुई है।