कोटा के चुनावी मैदान में कांग्रेस और BJP के उम्मीदवारों की संपत्ति के आंकड़े खासे दिलचस्प हैं। पार्षद का चुनाव लड़ रहे भाजपा-कांग्रेस के 200 उम्मीदवारों में से 8% से ज्यादा यानी 17 उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनमें भाजपा के 13 और कांग्रेस के 4 प्रत्याशी हैं। दोनों दोनों में सबसे अमीर प्रत्याशी देवेंद्र कुमार शर्मा हैं, जिनके पास 12 करोड़ के करीब चल अचल संपत्ति है। जबकि, दोनों दलों में 9 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके पास 50 हजार की भी चल अचल संपत्ति नहीं है। इनमें बीजेपी के 5 और कांग्रेस के 4 प्रत्याशी हैं। वार्ड 51 से भाजपा प्रत्याशी के पास 1 करोड़ 20 लाख के वाहन हैं, जबकि वार्ड 79 से बीजेपी प्रत्याशी के पास बाइक तक नहीं हैं। पांच सबसे अमीर उम्मीदवार इन पांच उम्मीदवार के पास सबसे कम पैसा दोनों दलों में 80 प्रत्याशियों के पास 25 लाख से ज्यादा संपत्ति दोनों दलों के 80 प्रत्याशी ऐसे हैं। जिनके पास 25 लाख से ज्यादा की चल अचल संपत्ति है। इसमें भाजपा के 51% यानी 51 उम्मीदवार है। जबकि कांग्रेस के 29% यानी 29 प्रत्याशी हैं। पढ़िए, इन उम्मीदवारों की पूरी डिटेल...