कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज सुबह से दोपहर तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती सुबह 09:30 से दोपहर 1:30 बजे तक: थेकड़ा रोड, रॉयल सन सिटी, सृष्टि विस्तार, रॉयल विस्तार, आशियाना नगर, ब्रिज धाम, अक्षर धाम, मोती नगर, मोती नगर विस्तार, सुखधाम, संतोष नगर इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक: पर्ल रेजीडेंसी, रिद्धि सिद्धि नगर आईएसटी, गणपति रेजीडेंसी, धन धन सतगुरु कॉलोनी इलाकों में 2 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक: नई बस्ती सोगरिया, पूनम कॉलोनी, दुर्गा नगर, लेबर चौराहा सोगरिया के पास, कैथूनीपोल मैन रोड, संतोषी माता की गली, फर्नीचर मार्केट, लालाजी नमकीन के आसपास, लकी स्कूल के पीछे, बिरला मेडिकल के आसपास, मोखापाड़ा, सारोला हाउस की गली, कृष्णा मुरारी दूध डेयरी की गली इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 8:30 से दोपहर 12:00 बजे तक: गुमानपुरा मैन रोड, मूमल गली, जड़िया कॉम्प्लेक्स मोदी हाउस के पास, गुमानपुरा, संतोष बेकरी के आसपास इलाकों में साढ़े तीन घंटे बिजली कटौती की जाएगी।