कोटा में बारिश का दौर कमजोर पड़ गया है। अलर्ट के बाद भी जिले में बारिश नहीं हो रही। आज भी शहर में बादल छाए हैं। हल्की धूप निकल रही है। मौसम विभाग ने कोटा संभाग मे 26 अगस्त तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया हैं। रविवार को दिन भर धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। बीते एक सप्ताह से पारे में उतार चढ़ाव से गर्मी व उमस बढ़ गई हैं। लोग बरसात का इंतजार करते रहे। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार- इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 34% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 23 अगस्त तक औसत 579.1मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 380 मिमी बारिश हुई है।