भास्कर न्यूज| जैसलमेर गांधी कॉलोनी स्थित आदर्श विद्या मंदिर में लोक मंथन यात्रा के आगमन पर स्वागत के साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिला संयोजक मांगीलाल बामणिया ने बताया कि विद्या भारती, संस्कृत भारती, संस्कार भारती एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थानी लोक नृत्य, लोक गीत, वाद्ययंत्रों संग भजन, रम्मत, नाटिका, संस्कृत प्रश्नोत्तरी, राजस्थानी-संस्कृत संवाद तथा विज्ञान प्रदर्शनी के जरिए प्रेरक प्रस्तुतियां दी गई। मंच संचालन गगेन्द्रसिंह आर्य ने किया। प्रज्ञा प्रवाह के क्षेत्र संयोजक व यात्रा संयोजक सत्यनारायण ने बताया कि 2 सितंबर को जैसलमेर से शुरू हुई यह यात्रा सभी जिलों से गुजरते हुए 20 अक्टूबर को झालावाड़ में संपन्न होगी। समारोह में मुख्य अतिथि आरएसएस के राजस्थान क्षेत्र कार्यवाह जसवंत खत्री, मीना खत्री, संस्कार भारती के जोधपुर प्रांत संगठन मंत्री संजीव, प्रांत ग्राम विकास प्रमुख हितेश, भारतीय किसान संघ बीकानेर संभाग संगठन मंत्री हीराराम, जोधपुर प्रांत संघचालक व आरएचआरडी फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष हरदयाल, संरक्षक कन्हैयालाल बैरवा, जैसलमेर जिला संघचालक चिरंजीलाल सोनी और डॉ. लीलाधर कुमावत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।