जयपुर में तेज रफ्तार थार, एंडेवर को टक्कर मारने के बाद ई-रिक्शा पर पलट गई। ई-रिक्शा करीब 50 फीट दूर तक घसीटता गया। मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के नीचे तिराहे पर 30 अगस्त की रात करीब 1:30 बजे हुए हादसे का बुधवार को सीसीटीवी वीडियो सामने आया। एक्सीडेंट में ई-रिक्शा में सवार तीन मजदूर गंभीर घायल हो गए थे। एंडेवर कार पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चांदना की पत्नी ललिता चांदना के नाम से रजिस्टर्ड थी। जानकारी के अनुसार- एंडेवर को अशोक चांदना का भतीजा चला रहा था। वहीं थार में युवतियां सवार थीं। हादसे के बाद थार और एंडेवर सवार लोग मौके पर गाड़ियां छोड़कर फरार हो गए थे। पहले देखिए, CCTV वीडियो के फुटेज… आइसक्रीम सप्लाई करके आ रहे थे घायल शंकर सिंह (50), मुकेश जावली (48) निवासी लक्ष्मणगढ़ (अलवर) और उमाशंकर (48) निवासी जनता कॉलोनी आदर्श नगर (जयपुर) को हॉस्पिटल पहुंचाया गया था। पुलिस के अनुसार- दो घायलों का SMS और एक का मानसरोवर स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घायल मजदूर पार्टी में आइसक्रीम सप्लाई करके आ रहे थे। एंडेवर पर ओवरस्पीड के 18 चालान पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक- एंडेवर पर पहले से ओवरस्पीड और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के 18 चालान पेंडिंग हैं। वहीं थार वाटिका रोड निवासी शिव कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है। थार पर भी ओवरस्पीड के 4 चालान हैं। पुलिस ने जब्त की दोनों गाड़ियां मानसरोवर थानाधिकारी सतीश चंद ने बताया- हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने थार और एंडेवर को जब्त कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य सबूतों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद हादसे की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। … यह खबर भी पढ़ें… लहराती हुई DJ-गाड़ी सड़क से नीचे उतरी, कैमरामैन की मौत,VIDEO:गंभीर घायल साथी का इलाज जारी; शिक्षक के रिटायरमेंट जुलूस में हुए थे शामिल नागौर के खींवसर में सरकारी टीचर के रिटायरमेंट पर निकाले गए जुलूस के दौरान डीजे लगी गाड़ी बेकाबू हो गई। गाड़ी लहराते हुए सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में कैमरामैन की मौत हो गई। (पूरी खबर पढ़ें)