मिश्रोली से सुनेल जा रही मांदलिया बस में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। साइड नहीं देने के विवाद में एक बाइक चालक ने बस का अगला कांच फोड़ दिया, जिससे बस ड्राइवर मानसिंह की उंगली में चोट आई। पुलिस ने बदमाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह घटना मिश्रोली से झिझनी होते हुए सुनेल जा रही मांदलिया बस के साथ हुई। बस ड्राइवर के बार-बार हॉर्न बजाने के बावजूद बाइक चालक साइड नहीं दे रहा था। इसके बाद बाइक चालक ने आगे जाकर बस के सामने अपनी बाइक रोक दी। इसके बाद बाइक चालक ने लकड़ी से बस का अगला कांच फोड़ दिया। कांच लगने से ड्राइवर मानसिंह की उंगली में चोट आई। ड्राइवर ने बताया कि उन्होंने बाइक को साइड देने के लिए हॉर्न बजाया था, लेकिन बाइक चालक ने साइड नहीं दी और आगे जाकर बस का कांच फोड़ दिया। थानाधिकारी कमल किशोर ने बताया कि झिझनी निवासी गोविंद ने साइड नहीं देने के विवाद में बस का कांच फोड़ा। यह घटना झिझनी रोड पर हुई। घटना के बाद बदमाश गोविंद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।