बूंदी में आज निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। कुल 1 लाख 27 हजार 13 मतदाता अपनी शहरी सरकार चुनने के लिए वोट डालेंगे। इसके लिए 159 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में बूंदी नगर परिषद के 94, केशोरायपाटन के 25, देई के 20 और इंद्रगढ़ के 20 मतदान केंद्र शामिल हैं। बूंदी जिले के 4 निकायों में चुनाव हो रहे हैं। इनमें बूंदी में 212, इंद्रगढ़ में 56, केशोरायपाटन में 88 और देई में 62 प्रत्याशी मैदान में हैं। विभिन्न निकायों में मतदाताओं की संख्या इस प्रकार है: