नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर नामांकन पत्र भरने का आज अंतिम दिन है। जिले की दस नगर निकायों में आज वार्ड पार्षदों के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए मेला सा लगा हुआ है। गाजे बाजे और समर्थकों की नारेबाजी के साथ प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने पहुंच रहे है। जिला मुख्यालय पर भी नगर परिषद के वार्ड पंचों के चुनाव में लिए APRT में फॉर्म भरे जा रहे है। रिटर्निंग एसडीएम सीमा खेतान की देखरेख में नामांकन लिए जा रहे है। APRT परिसर में सुबह दस बजे से लोगों की चहल पहल बनी हुई है, उम्मीदवार फॉर्म भरने के लिए पहुंच रहे है। यहां प्रत्याशी ढोल नगाड़ों के साथ फॉर्म भरने पहुंच रहे हैं। उनके समर्थक भी नारे लगा रहे है। हालांकि अभी तक भी दिनों प्रमुख पार्टी का कांग्रेस,बीजेपी ने वार्ड पार्षदों की लिस्ट जारी नहीं की है । लेकिन सूत्रों से जानकारी सामने आई है कि दोनों ही पार्टियां के हाईकमान ने जिन नेताओं को टिकट दिया है उन्हें नामांकन दाखिल करने का इशारा कर दिया है। पार्टी के प्रभारी या अन्य जिम्मेदार पदाधिकारी सीधे रिटर्निंग अधिकारी के सिंबल सौंपेंगे। इसीलिए वे गाजे बाजे के साथ आज सुबह दस बजे से नामांकन दाखिल कर रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर टीना डाबी ने एपीआरटीएस पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद रिटर्निंग अधिकारियों से नामांकन प्रक्रिया को लेकर जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नामांकन दाखिल करने पहुंचे प्रत्याशियों से भी बातचीत की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर टीना डाबी ने स्पष्ट किया कि आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। दोपहर 3 बजे तक पहुंचने वाले प्रत्याशियों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद किसी भी प्रत्याशी का नामांकन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। दोपहर 3 बजे तक इस परिसर में भी आने वाले वाला नामांकन ले लिया जाएगा।