नगर निकाय चुनाव में आज नाम वापसी के अंतिम दिन दोनों ही प्रमुख पार्टियों के पदाधिकारियों द्वारा बनाई गई रणनीतियों के तहत निर्दलीयों से नाम वापसी के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। आज सुबह से ही निर्दलीय प्रत्याशियों के घर पार्टी कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। नाम उठाने के लिए कसमें खिला रहे निर्दलीय प्रत्याशियों को पार्टी के प्रति वफादार बने रहने की और नाम उठाने की कसमें खिलाई जा रही है। बुधवार तक 10 निर्दलीय प्रत्याशियों की नाम वापसी के बाद आज कुल 352 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें से 70 बीजेपी के और 53 प्रत्याशी कांग्रेस के कम कर दे तो करीब 229 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कांग्रेस ने गंवाए 17 सिंबल कांग्रेस के लिए यह नगर निकाय का चुनाव अपने 17 सिंबल गंवाने के बाद और ज्यादा महत्वपूर्ण हो चुका है। कांग्रेस को इन 17 वार्डों में सीधा-सीधा नुकसान है। हालांकि भीलवाड़ा के 70 वार्डों में ऐसा कोई वार्ड शामिल नहीं है जहां निर्विरोध जीत घोषित हुई हो। मीटिंग बनाकर रणनीति तैयार की जा रही है बुधवार को पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों की हुई मीटिंग में रूठे हुए निर्दलीयों को मनाने और उनके नामांकन उठवाने के लिए रणनीतियां तैयार की गई। उसके बाद पदाधिकारियों की एक टोली बीती रात और दूसरी टोली आज सुबह से लगातार निर्दलीय प्रत्याशियों के संपर्क में हैं। निर्दलीय प्रत्याशी खेल बिगड़ने में लगे उन्हें नाम वापसी के लिए प्रयास किया जा रहे हैं हालांकि 17 वार्ड में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी नहीं होने का सीधा-सीधा फायदा बीजेपी को मिलता दिख रहा है, लेकिन इसके अलावा कई वार्ड में निर्दलीय भाजपा प्रत्याशियों की गणित बिगाड़ रहे हैं।