जयपुर में निकाय चुनाव प्रचार के लिए सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशी घर-घर पहुंचकर वोट मांग रहे हैं। वार्ड-90 से चुनाव प्रचार कर रही बीजेपी प्रत्याशी सरोज कंवर ने बताया कि वे जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही हैं। उनका कहना है कि यहां पर सबसे ज्यादा टूटी हुई सड़कों की समस्या है। सरोज कंवर के पति रणजीत सिंह सोडाला भाजपा के प्रदेश महामंत्र रह चुके हैं। वे भी साथ में प्रचार कर रहे हैं। वहीं, वार्ड-90 से कांग्रेस प्रत्याशी ममता जांगिड़ भी चुनाव प्रचार के लिए निकली हैं। ममता ने बताया- सड़कें, बिजली और सीवरेज की समस्या ज्यादा हैं। इसके लिए हम काम करने वाले हैं। महिला सुरक्षा के लिए इंतजाम किया जाएगा। किसी से कॉम्पिटिशन नहीं वे बस जनता के लिए काम करना चाहती है।